Sun. Jun 28th, 2026

फतेहाबाद में स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही, नवीनीकरण ना होने पर लाइफ लाइन अस्पताल को कराया बंद

फतेहाबाद/आगरा। कस्बा फतेहाबाद में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से अस्पताल संचालित किया जा रहे हैं जिन पर खुलेआम अवैध रूप से डिलीवरी और भ्रूण हत्या की जा रही है  जिसका एक लेनदेन का वीडियो भी वायरल हुआ था

आज फतेहाबाद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक बड़ी कार्यवाही करते हुए एक झोलाछाप अस्पताल का नवीनीकरण न होने पर उसको बंद करवा दिया गया है। तथा अग्रिम आदेश तक उसे न खोलने की चेतावनी दी है । इस दौरान झोलाछाप अस्पतालों के नोडल अधिकारी डॉक्टर प्रभात कुमार, फतेहाबाद के अधीक्षक डॉक्टर प्रमोद कुशवाहा समेत अनेक स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed