Fri. May 1st, 2026

नर्सरी के बच्चे ने तीसरी कक्षा के छात्र पर चलायी गोली

बिहार। नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने उसी विद्यालय में एक कक्षा तीन में पढ़ने वाले 10 वर्षीय छात्र पर गोली चलाकर उसे जख्मी कर दिया। गोली चलने की घटना से स्कूल में अफरा तफरी मच गयी। बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाने के लालपटटी इलाके में एक निजी स्कूल में पांच साल के छात्र ने बुधवार को पिस्तौल से अपने ही स्कूल के एक अन्य बच्चे को गोली मारकर जख्मी कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सुपौल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शैशव यादव ने बताया, “नर्सरी के छात्र ने उसी स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ने वाले 10 वर्षीय एक लड़के पर गोली चला दी। गोली उसके हाथ में लगी।“ इस घटना से माता-पिता और अभिभावकों की चिंता काफी बढ़ गई है। सुपौल पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, स्कूल संचालक से पूछताछ की जा रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *