Fri. Jul 3rd, 2026

केदारनाथ में फंसे मप्र के 51 लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित निकाला, मुख्‍यमंत्री ने कहा-हर संभव मदद

भोपाल। चारधाम की यात्रा के दौरान केदारनाथ में फंसे मध्य प्रदेश के 61 यात्रियों में से 51 यात्रियों को गुरुवार को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने बताया कि शेष 10 यात्री केदारनाथ में ही सुरक्षित स्थान पर है। सभी 61 लोग शिवपुरी के बदरवास क्षेत्र के हैं। एक बस तथा अन्य चार पहिया वाहन लेकर केदारनाथ दर्शन के लिए गए थे, जो भूस्खलन के कारण वहां फंस गए।

जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने उत्तराखंड सरकार से संपर्क कर 51 यात्रियों को हेलीकाॅप्टर से रेस्क्यू कर रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया हैं। शेष यात्री केदारनाथ क्षेत्र में ही हैं और सुरक्षित हैं।मध्‍य प्रदेश सरकार उत्तराखंड सरकार के सतत संपर्क में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि किसी यात्री को कोई कष्ट न हो। धार्मिक यात्रा के दौरान वर्षाजनित कठिनाइयों के कारण यह घटना हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *