Mon. Jun 29th, 2026

अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मारी, मौत ऑटो में घर जाने निकला था आ गई मौत, वाहन चालक पर केस दर्ज

ग्वालियर में ऑटो से जा रहे युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक गंभीर घायल हो गया। घटना मोहना थाना क्षेत्र के एबी रोड चराई की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत का पता चलते ही पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

एण्डोरी भिण्ड निवासी 35 वर्षीय जितेन्द्र सिंह तोमर पुत्र प्रहलाद सिंह तोमर ऑटो से जा रहा था। अभी वह एबी रोड स्थित चराई गांव के पास पहुंचा ही था कि तभी अज्ञात वाहन चालक उसकी ऑटो में टक्कर मार गया। टक्कर काफी तेज थी और जितेन्द्र को गंभीर चोट आई। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया था। जहां पर उपचार के दौरान जितेन्द्र ने दम तोड़ दिया। जितेन्द्र की मौत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलफ मामला दर्ज कर लिया है।

हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम

महाराजपुरा थाना क्षेत्र के चंबल गेट पर हुए हादसे में घायल शिवकुमार शर्मा पुत्र दाताराम शर्मा निवासी भिण्ड की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घायल की मौत के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस

मोहना थाना प्रभारी राशिद खान ने बताया है कि सड़क हादसे में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई है, युवक की मौत के बाद अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर लिया है उसकी तलाश की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed