Sun. Jun 28th, 2026

आगरा में हिस्ट्रीशीटर ने पुलिसवालों को दी गाली, VIDEO बोला- चौकी में AC लगवाया, सब लाइव कर रहा हूं; ACP भी सुन रहे

आगरा में पुलिस कर्मियों को गालियां देने का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक हिस्ट्रीशीटर पुलिसकर्मियों को जातिगत शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है। पुलिस हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने के लिए उसके घर पहुंची थी।

मामला आवास विकास कॉलोनी में एक महिला ने 112 पर फोन पर पुलिस को सूचना दी कि उसका पति मारपीट कर रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस को हिस्ट्रीशीटर गौरव ने अपने घर की बालकनी से गालियां देनी शुरू कर दीं।

जातिगत शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि हमने चौकी पर AC लगवाया। लाइ‌व कर रहा हूं। एसीपी भी लाइव सुन रहे हैं। तुम्हारा बाप अब तुम्हें मिला है। पुलिसकर्मी नीचे गली में खड़े होकर गालियां सुनते हैं।

दो पुलिसकर्मी बाइक पर लौटने लगते है तो हिस्ट्रीशीटर फिर से गालियां देता है। पुलिसकर्मी उसके घर से बाहर आने को कहते हैं, इंतजार करते हैं। बताया गया है कि पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

कर लिया गया गिरफ्तार
एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर की पत्नी की तहरीर पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिसकर्मियों को गालियां देने और जातिगत शब्दों का इस्तेमाल करने भी मुकदमा दर्ज किया गया है। हिस्ट्रीशीटर को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed