Sun. May 3rd, 2026

दवा लेने निकली छात्रा लापता परिजन की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया, CCTV खंगाल रही पुलिस

ग्वालियर में घर से बाजार दवा लाने के लिए निकली 17 वर्षीय छात्रा अचानक लापता हो गई। घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के सुरेश नगर की है। जब काफी देर तक छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला तो परिजन थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर छात्रा का अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब घर से लेकर मेडिकल तक के रास्ते में लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है जिससे छात्रा का सुराग लगाया जा सके।

ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के सुरेश नगर में रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा बीते रोज सिर में दर्द होने पर मेडिकल स्टोर से दवा लाने की कहकर घर से निकली थी और उसके बाद वह घर वापस नहीं आई। छात्र दवा लेने के बाद जब घर वापस नहीं पहुंची तो परिजनों से काफी देर तक उसे तलाश किया परिजनों ने अपने रिश्तेदारों से भी पूछताछ की लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला तो परिजन तत्काल थाने पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर लापता छात्रा के अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।

छात्रा की तलाश में जुटी पुलिस

थाटीपुर थाना प्रभारी का कहना है कि घर से दवा लेने के लिए एक छात्रा लापता हो गई थी, परिजन की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। छात्र की तलाश की जा रही है जल्द ही उसे तलाश कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *