Mon. May 25th, 2026

हंस ट्रेवल्स सहित छह ट्रेवर्ल्स के दफ्तर सील

इंदौर। शहर के यातायात व्यवस्था में सुधार,सड़को में जबरन अतिक्रमण कर जाम करने वाले के खिलाफ कारवाही करते हुए जिला प्रशासन की सयुक्त टीम हंस ट्रेवल्स सहित छह ट्रेवर्ल्स के दफ्तर  सील कर दी।

शहर में बढ़ते यातायात दबाव, यातायात व्यवस्था में सुधार और सड़को पर जाम की स्थिति पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने सयुक्त टीम बनाकर कारवाही शुरू की।सयुक्त टीम ने ढक्कनवाला कुंआ मार्ग पर हंस ट्रेवर्ल्स पर कारवाही की ।इस ट्रेवल्स की बसें दिनभर सड़क पर खड़ी रहती थी।इसके साथ ही मुल्तानी सोना ट्रेवल्स , अशोक ट्रेवल्स , झाबुआ टावर स्थित सिटीलिंक, शताब्दी ट्रेवल्स और संजय ट्रेवल्स पर भी कार्रवाई की। प्रशासन ने बस संचालकों को बसों का संचालन शहरी सीमा से किया जाने के लिए भी कहा।
बुधवार को पुलिस पर की थी दादागिरी,पीटा भी

बुधवार को रिश्तेदारों को छोड़ने जा रहा इंदौर जोन-2 के एडीसीपी अमरेंद्रसिंह के कार्यालय में पदस्थ आरक्षक रामबाबू राजपूत के साथ मारपीट का मामला सामने आया था।आरक्षक रामबाबू के मुताबिक ढक्कनवाला कुआं पर हंस ट्रेवल की बस एआर 11ई-0800 रास्ते में खड़ी हुई थी जिससे जाम की स्थिति बन गई थी।कांस्टेबल ने ड्राइवर को बस साइड में करने के लिए कहा तो क्लीनर नीरज ने अभद्रता की और कहा कि मर्जी होगी वहां बस खड़ी करेंगे। उसको गाली देने से रोका, तो नीरज ने मोहम्मद अकरम, कुलदीप व आसिफ को बुला कर पिटाई कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *