Sat. Jun 27th, 2026

गर्ल्स हॉस्टल की टंकी से निकले 42 जहरीले सांप

भागलपुर।बिहार के भागलपुर जिले में भागलपुर विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक रसल वाइपर के मिले है। 42 की संख्या में मिले इन सांप से खलबली मच गई है।
  हॉस्टल की टंकी में मिले रसल वाइपर सांप अंडे नही देते सीधे बच्चों को ही जन्म देता है।42 संख्या में जहरीले सांप के मिलने से गर्ल्स हॉस्टल में डर का माहौल है। हालांकि, सभी सांपों को वन विभाग द्वारा रेस्क्यू कर लिया गया और उन्हें जमुई के जंगल में छोड़ा गया है।रेस्क्यू टीम ने बताया कि गंगानदी में पानी बढ़ने के कारण शहर की मुख्य नालियों से होकर घरों के पाइप से होकर घरों में घुस रहे हैं।बड़ी संख्या में सांप निकलने से शहर के लोगों में खौफ का माहौल है।
रेस्क्यू टीम ने की अपील 
रेस्क्यू टीम ने अपील की कि सांप पर्यावरण के मित्र होते हैं।इन्हें मारने की बजाय वन विभाग को सूचित करें. घर जाकर सांप को पकड़ लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed