Sat. Aug 29th, 2026

अरविंद केजरीवाल को लेकर आज इस मामले में आ सकती है बड़ी खबर

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर आज बड़ी खबर आ सकती है। केजरीवाल की जमानत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है। पिछले दिनों दिल्‍ली के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।

सीबीआई की गिरफ्तारी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की बेंच इस मामले में सुनवाई करेगी। ईडी केस में सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे रखी है। हालांकि सीबीआई केस में अभी तक ज़मानत नहीं मिली है। दिल्ली हाई कोर्ट ने ज़मानत के लिए ट्रायल कोर्ट जाने कहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *