Sat. Jun 27th, 2026

देहरादून पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

देहरादून। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सोमवार देर रात पुलिस लाइन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि राज्यापा ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह, विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हंस फाउंडेशन की माता मंगला देवी तथा भोले जी महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नृत्यांगना इंस्टीटूट देहरादून के कलाकारों ने गणेश वन्दना से किया। बॉलीवुड गायक हंसराज रघुवंशी, पांडवाज ग्रुप व अन्य कलाकारों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम दर्शकों का मनोरंजन किया।

अपने संबोधन में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दी तथा पुलिस परिवार को उनके द्वारा आयोजित किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बधाई दी। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बॉलीवुड भजन गायक हंसराज रघुवंशी, निशांत डोभाल (संस्थापक पांडवाज ग्रुप), इला पंत (कथक टीचर नृत्यांगना इंस्टिट्यूट), पूजा डंगवाल (डांस टीचर समर वैली स्कूल), पूनम सती (सुप्रसिद्ध गढ़वाली फॉग गायिका) को सम्मानित गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed