Thu. Nov 26th, 2026

तुअर और मूंग के दाम में जबरदस्त गिरावट, देसी चना कमजोर, देखें 29 अगस्त के रेट

देश की बड़े बाजारों में रोजाना दैनिक उपयोगी वस्तुओं की खरीदी बिक्री की जाती है। कुछ चीजों का याद किया जाता है तो कुछ चीजों का निर्यात किया जाता है। इन सभी चीजों की खरीदी हम मार्केट से करके अपने घर में लाते हैं। लेकिन मार्केट तक यह सामान मंडियों के जरिए पहुंचता है जो लगभग हर शहर में रहती है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में रोजाना इन चीजों की खरीद फरोख्त की जाती है। इस खरीदी और बिक्री के दौरान सभी चीजों के दाम में अंतर देखने को मिलता है। बड़े बाजारों में दाम में आने वाला अंतर मंडियों के रेट में भी देखने को मिलता है।

अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय बाजारों में अनाज, सब्जी और फलों का जो दाम तय होता है। उसी के आधार पर देश की अलग-अलग मंदिरों में भाव तय किए जाते हैं। इस खबर में हम आपके लिए इंदौर मंडी में अनाज सब्जी और फलों का ताजा दाम लेकर आए हैं। प्रतिदिन रेट में होने वाले उतार और चढ़ाव की जानकारी आपको यहां आसानी से मिल जाएगी।

इंदौर मंडी में आज के भाव की बात करें तो अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव हो रहा है। आज गेहूं और सोयाबीन के दाम में अंतर देखने को मिला है। गेहूं का रेट 200 रुपए बढ़ हो गया है। वहीं सोयाबीन में 100 रुपए की तेजी देखने को मिली है। डॉलर चना में पिछले कुछ दिनों से तेजी का दौर लगातार जारी है। इसका अधिकतम भाव 14800 रुपए पर पहुंच गया है। लेकिन न्यूनतम दाम में 365 रुपए की तेजी देखी गई। जबकि देसी चना के रेट में 600 रुपए की मंदी आई है।

बीते कुछ दिनों से मंदी की मार झेल रही तुअर के भाव में बढ़त देखने को मिली थी। ये रेट बीते दिन 13 हजार के पार पहुंच चुका है था लेकिन अब इसमें 4 हजार रुपए की मंदी आई है। मसूर के भाव में 200 रुपए का मामूली अंतर आया है। मूंग के दाम में भारी गिरावट देखने को मिली है। इसके भाव सीधा 2000 रुपए घट गए हैं। सब्जियों और फल के रेट में कोई खास अंतर नहीं आया है 200 से 400 रुपए का मामूली बदलाव देखने को मिला है। यहां आप 29 अगस्त के लेटेस्ट रेट देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed