Thu. Jun 25th, 2026

जलसंसाधन स्पोर्टस क्लब का प्रांतीय अधिवेशन 31 अगस्त को

भोपाल । मध्यप्रदेश सिंचाई (जल संसाधन) विभाग स्पोर्टस क्लब का प्रांतीय अधिवेशन (निर्वाचन) शनिवार 31 अगस्त को कार्यालय मुख्य अभियंता, चंबल-बेतवा कछार परिसर, शिवाजी नगर, भोपाल में सुबह 11 बजे से होगा। इसमें प्रांतीय अध्यक्ष, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रांतीय अंकेक्षक पदों के लिये निर्वाचन होना है। अधिवेशन (निर्वाचन) कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के 6 क्षेत्र भोपाल, जबलपुर, इंदौर, नर्मदापुरम, रीवा और ग्वालियर से क्लब के सदस्य शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed