Mon. Jun 29th, 2026

अवैध रुप से विज्ञापनपट लगा रही कंपनी पर 72 हजार का जुर्माना

आगरा। जियाबाद की एक कंपनी पर नगर निगम ने 72 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना अदा करने के बाद वाहन को छोड़ दिया गया।

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर अवैध विज्ञापनपटों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। राजस्व विभाग की टीमें लगातार सर्वे कर अवैध होर्डिंग्स को जब्त कर रही हैं। गत दिवस नगर निगम अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि गाजियाबाद की कंपनी साइन एड मीडिया फतेहाबाद रोड पर बिना अनुमति विज्ञापन पटों को लगा रही है। इसकी जानकारी मिलने पर सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिया गौतम ने राजस्व निरीक्षक वैभव यादव को कार्रवाई्र के लिए निर्देशित किया।

मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने होर्डिंग से लदे लोडर वाहन को पकड़ लिया । कंपनी के प्रतिनिधियों से जब नगर निगम की परमीशन दिखाने को कहा तो वे नहीं दिखा सके। इस पर जुर्माना लगाते हुए वाहन को नगर निगम में लाकर खड़ा करा दिया। बाद में कंपनी की ओर से जुर्माने की राशि 72 हजार रुपये जमा करने के बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed