Fri. Aug 7th, 2026

तकनीकी खराबी से रुक गयी नई दिल्ली वाराणसी वंदे भारत एक्स्प्रेस

नई दिल्ली। वाराणसी वंदे भारत एक्स्प्रेस, भरथना स्टेशन से 09:01 बजे पास होने के बाद गाड़ी के पेंटों में तकनीकी खराबी आ गई। यह गाड़ी भरथना – साम्हो के मध्य किमी संख्या 1135/14 पर 09:02 बजे रुक गयी ।गाड़ी में तकनीकी टीम द्वारा खराबी को ठीक करने के लिए निरंतर प्रयास किये गए। इसी दौरान सराय भूपत स्टेशन से एक राहत इंजन साईट पर भेजा गया । राहत इंजन साइड पर 10:24 बजे पहुँचा और इंजन द्वारा गाड़ी को खींचकर भरथना स्टेशन पर लाया गया।

इस गाड़ी के यात्रियों को गाड़ी संख्या 22426, आनंद विहार – अयोध्या कैंट वंदे भारत एक्स्प्रेस से 300 यात्रियों को 12:28 बजे, गाड़ी संख्या 12004, नई दिल्ली – लखनऊ शताब्दी एक्स्प्रेस से 580 यात्रियों को एवं गाड़ी संख्या 12816, नई दिल्ली- पूरी एक्स्प्रेस से शेष बचे 20 यात्रियों 13:10 बजे कानपुर के लिए भेज गया । यात्रियों को कानपुर से वाराणसी भेजने के लिए एक विशेष गाड़ी का प्लेटफार्म संख्या 5 पर इंतजाम किया गया। यह गाड़ी वंदे भारत के यात्रियों को लेकर 14.46 बजे वाराणसी के लिए रवाना हुई। इस दौरान आई आर सी टी सी द्वारा यात्रियों की खान पान सम्बन्धी सभी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त प्रबंध किये गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed