Tue. Apr 28th, 2026

मलाइका अरोड़ा के पिता ने की आत्महत्या

मुंबई।बॉलीवुड इंडस्ट्री मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली।अनिल मर्चेंट नेवी में ऑफिसर भी रहे थे।

     अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बांद्रा स्थित बिल्डिग से कूदकर आत्महत्या कर ली। बांद्रा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।बताया जा रहा था कि मलाइका के पिता लंबे समय से बीमार थे।जानकारी के बाद मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान घटना स्थल पर पहुंचे है। वहीं, इस खबर के बाद मलाइका अरोड़ा पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो गई है। फिलहाल एक्ट्रेक के पिता के शव को बाबा अस्पताल में  रखा गया है।मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल का जन्म पंजाब के फजिल्का जिले में हुआ था। पंजाबी फैमिली से नाता रखने वाले अनिल मर्चेंट नेवी में ऑफिसर भी रहे थे। उन्होंने मलयालम क्रिश्चिन धर्म से ताल्लुक रखने वालीं जॉयस पॉलीकार्प से शादी की थी, जिससे उनको दो बेटियां हुईं, जिनके नाम मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *