Mon. Jun 29th, 2026

लखनऊ के कवि कुंभ में पवन आगरी हुए सम्मानित

आगरा। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि पवन आगरी को हिंदी साहित्य अकादमी और संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा लखनऊ में आयोजित कवि कुंभ में उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। उनको ये सम्मान इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के भव्य हॉल में महाभारत में युधिष्ठिर की भूमिका निभाने वाले गजेंद्र चौहान, देश की लोकप्रिय स्टार कवयित्री डा. अनामिका अंबर और अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ जैन ने प्रदान किया।

उल्लेखनीय है कि इस कवि कुंभ में देश के 400 से अधिक कवि जुटे और इसका शुभारंभ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया। इस अवसर पर फिल्म गीतकार संतोष आनंद और प्रख्यात कवि डा. हरिओम पवार ने अपनी उपस्थिति से सभी को गौरवान्वित किया। इस कवि कुंभ में गुरु द्रोण की भूमिका निभाने वाले सुरेंद पाल, चाणक्य की भूमिका निभाने वाले मनीष वाधवा और प्रख्यात गायिका अनन्या सिंह ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। सरकार की तरफ से अंत में आभार पर्यटन सचिव मुकेश मेश्राम ने जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed