Thu. Jun 25th, 2026

भाजपा की आखिरी सूची में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा की छुट्टी

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने शेष बचे तीन उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। बुधवार देर रात सूची जारी की गई है। खास बात यह है कि भाजपा के प्रत्याशी के तौर पर महेंद्रगढ़ सीट से नामांकन दाखिला कर चुकी भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा को उम्मीदवार नहीं बनाया है। बल्कि अहीरवाल क्षेत्र में कंवर सिंह यादव पर दांव खेला है। यहां पर कांग्रेस के रावदान सिंह भी यादव समाज से ही हैं। वहीं, सिरसा में भी हलोपा के मुखिया गोपाल कांडा के साथ भाजपा की सहमति नहीं बन पाई और भाजपा ने अंतिम क्षणों में यहां से रोहताश जांगड़ा पर भरोसा जताया है। वहीं फरीदाबाद एनआईटी से सतीश फागना को चुनावी मैदान में उतारा है। इससे पहले भाजपा 87 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed