Fri. Aug 7th, 2026

बना डीप डिप्रेशन, झारखंड सहित इन राज्‍यों में आज बहुत भारी बारिश

नई दिल्‍ली। बांग्लादेश और उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल पर डीप डिप्रेशन बना हुआ है। इसका असर झारखंड सहित देश के कई राज्‍यों में आज यानी 14 सितंबर को देखने को मिलेगा। इसकी वजह से कई जगहों पर बहुत भारी बारिश होगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक डिप्रेशन पिछले 6 घंटों के दौरान 23 किमी प्रति घंटे की गति के साथ पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया। यह डीप डिप्रेशन में में बदल गया। आज 5.30 बजे बांग्लादेश और उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर, कैनिंग (पश्चिम बंगाल) से 90 किमी उत्तर पूर्व और कोलकाता (पश्चिम बंगाल) से 100 किमी पूर्व-उत्तर पूर्व के पास केंद्रित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed