Fri. Jul 3rd, 2026

AIIMS को सीताराम येचुरी का किया गया देहदान, जानिए बॉडी डोनेशन के बाद क्या होता है?

गुरुवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के दिग्गज नेता सीताराम येचुरी का निधन हो गया। वहीं इसके बाद उनके परिवार ने एक प्रेरणादायक निर्णय लेते हुए उनके देह को एम्स (AIIMS) को दान करने का फैसला लिया है। दरअसल यह निर्णय न केवल मेडिकल छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए एक अमूल्य योगदान है, बल्कि इससे समाज में भी एक प्रेरणादायक संदेश पहुंचा है।

दरअसल AIIMS अस्पताल ने सीताराम येचुरी के देहदान की पुष्टि की है। वहीं इसे चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान भी बताया है। हालांकि मृत्यु के बाद देहदान की प्रक्रिया के बारे में और इसके महत्व के बारे में भी बहुत से लोगों को जानकारी नहीं होती है। इसीलिए आइए आज इस खबर में हम जानते हैं कि जब किसी का देह दान कर दिया जाता है, तो उसके साथ क्या-क्या होता है और यह समाज को किस प्रकार से लाभ पहुंचाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *