Wed. Nov 25th, 2026

नदी में बह गए बच्चे, तेज बहाव के बीच बच्चों की तलाश जारी

आज समय करीब 11:30 बजे गीता कुटीर घाट हरिपुर कला में हरिपुरकलां निवासी दो परिवारो के पांच बच्चे व एक महिला घाट से आगे गंगा जी में नहा रहे थे, इस दौरान पानी के तेज बहाव में बह रहे अपने छोटे भाई को बचाने के चक्कर में 02 बच्चियां गंगा जी मे बह गई।

सूचना पर चौकी हरिपुर कला व थाना रायवाला से पुलिस बल मौके पर पहुँचा तथा घटना के संबंध में sdrf की टीम को सूचित कर मौके पर बुलाया गया, मौके पर पुलिस तथा SDRF की टीम द्वारा नदी में बही दोनों बच्चीयों की तलाश हेतु सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

*नदी में बही बच्चियों के नाम :-*

1- साक्षी पुत्री अनिल निवासी गली न0 03, हरिपुरकलां, रायवाला, उम्र 15 वर्ष
2- वैष्णवी पुत्री अनिल निवासी गली न0 03, हरिपुरकलां, रायवाला, उम्र 13 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed