Thu. Aug 20th, 2026

आतिशी मार्लेना होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

दिल्ली। जेल से छूटने बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफे का ऐलान किया था। मंगलवार को आप के विधायक दल की बैठक में आप सरकार ने आतिशी मार्लेना का नाम प्रस्तावित किया है। जिस पर सभी विधायकों ने अपने सहमति जताई है। अब दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना होंगी।

इस बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने आतिशी के नाम का ऐलान करते हुए कहा- हमने विषम परिस्थियों में ये फैसला लिया है। केजरीवाल की ईमानदारी पर कीचड़ उछाला गया। जनता जब तक उन्हें नहीं चुनती, वे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे

वहीं आतिशी ने  कहा-‘ मैं अपने गुरु अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी। मुझे बधाई मत दीजिएगा, माला मत पहनाइएगा, मेरे लिए दिल्लीवालों के लिए दुख की घड़ी है कि चहेते मुख्यमंत्री इस्तीफा देंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed