Thu. Aug 20th, 2026

जनपद चमोली बद्रीनाथ धाम वसुधारा ट्रैक पर 02 व्यक्तियों के फंसे होने की सूचना पर एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

आज  को पुलिस थाना बद्रीनाथ द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि वसुधारा ट्रैक पर 02 व्यक्ति फंस गए है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक दीपक सामंत के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल में पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए देखा गया कि 01 व्यक्ति के पैर में चोट लगी थी जो चलने में असमर्थ है टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को प्राथमिक उपचार दिया गया व दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed