Thu. Nov 19th, 2026

अंतर्राज्यीय वाहनों की चेकिंग के लिए परिवहन विभाग की व्यवस्था!

भोपाल  प्रदेश में अंतर्राज्यीय सीमाओं से प्रवेश करने वाले वाहनों के लिये अस्थाई 45 चेकिंग पाइंट निर्धारित किये गये हैं। यह व्यवस्था मोटर मालिकों की सुविधा को देखते हुए की गई है। पूर्व में इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट अंतर्राज्यीय सीमाओं में कार्य कर रहे थे। इन चेकपोस्टों पर विभिन्न विभागों, जिनमें प्रमुख रूप से खनिज, वन, परिवहन समेत अन्य विभागों की जाँच की जा रही थी। संयुक्त जाँच कार्य से दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को देखते हुए अब परिवहन विभाग 45 चेकपाइंट पर परिवहन से संबंधित कागजों की जांच का काम कर रहा है। इस व्यवस्था से चेकपोस्ट पर जांच के दौरान आने वाली शिकायतें लगभग समाप्त हो गई हैं। परिवहन विभाग के निरीक्षक अस्थाई चेक पाइंटों पर गाड़ी के फिटनेस, टेक्स, बीमा, रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस संबंधी जांच का कार्य निरंतर रूप से कर रहे हैं। चेकपाइंट पर जांच संबंधी कार्य के लिये पर्याप्त संख्या में विभाग के निरीक्षक और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *