Mon. Jun 29th, 2026

जौलीग्रांट हेलीपैड से बदरीनाथ-केदारनाथ की हेली सेवाएं 28 अक्तूबर से होगी बंद, 1900 ने किए दर्शन

देहरादून एयरपोर्ट के पास स्थित हेलीपैड से बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए रुद्राक्ष एविएशन की हवाई सेवा आगामी 28 अक्तूबर से बंद कर दी जाएगी। इस हवाई सेवा को यात्रा सीजन शुरू होने पर 10 मई से जौलीग्रांट से शुरू किया गया था। जिसके बाद सेवा को बरसात सीजन में बंद कर 15 सितंबर से फिर से शुरू किया गया था। 10 मई से लेकर 30 सितंबर तक के बीच लगभग 1900 श्रद्धालुओं ने जौलीग्रांट से बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शन किए हैं

इस बार जौलीग्रांट से रुद्राक्ष के हेलिकॉप्टर से सिंगापुर, लंदन, यूएसए से करीब 100 से अधिक अप्रवासी भारतीयों ने भी बदरी केदार की यात्रा की है। ऑपरेशन मैनेजर राज शाह ने कहा कि अगले यात्रा सीजन में जौलीग्रांट से फिर से दो धामों के लिए कुछ नई सुविधाओं के साथ यात्रा शुरू की जा सकती है।

इस यात्रा सीजन में प्रतिदिन करीब 35 श्रद्धालुओं को दो धामों के दर्शन कराए गए हैं। जिसमें दो धामों में कुछ श्रद्धालुओं को रात्रि विश्राम की सुविधा भी दी गई है। आगामी 28 अक्तूबर से जौलीग्रांट से दो धामों की यात्रा बंद कर दी जाएगी। – पीके छाबरी, प्रबंधक रुद्राक्ष एविएशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *