Mon. May 11th, 2026

दशहरे पर छिड़ा विवाद मुख्यमंत्री मोहन यादव से रावण के पुतले दहन रोकने की मांग

भोपाल   उज्जैन से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को एक पत्र लिखकर दशहरा के पर्व पर रावण के पुतले का दहन रोकने की मांग की है। यह मांग पूरे देश में मनाए जाने वाले इस पारंपरिक त्योहार पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है।

महाकाल मंदिर के पुजारी और समाज के अध्यक्ष महेश शर्मा का कहना है कि रावण एक विद्वान और भगवान शिव के उपासक थे। उनके अनुसार, रावण का अपमान करना गलत है और हर साल दशहरा पर उनका पुतला जलाया जाना ब्राह्मणों का अपमान है। शर्मा ने यह भी कहा कि अगर पुतले जलाने ही हैं तो उन लोगों के पुतले जलाए जाने चाहिए जो महिलाओं के साथ दुष्कर्म और अत्याचार करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *