Sun. Jul 12th, 2026

अभिनेत्री और पूर्व सांसद भाजपा नेत्री से गैंगरेप की धमकी देकर 10 करोड़ मांगे

अमरावती।महाराष्ट्र के अमरावती से पूर्व सांसद और भाजपा नेता नवनीत राणा को गैंगरेप की धमकी दी गई है।धमकी एक पत्र के माध्यम से दी गई है।पत्र में पाकिस्तान जिंदाबाद लिख कर आरोपी ने लेटर में अपना फोन नंबर भी लिखा और 10 करोड़ की मांग की।इस मामले में राजापेठ पुलिस में शिकायत की है।
  फिल्म एक्ट्रेस ओर पूर्व सांसद नवनीत राणा को धमकी भरा पत्र मिला। आमिर नाम से लिखे इस पत्र में गैंग रैप की धमकी से साथ ही ₹10 करोड़ की फिरौती भी मांगी है।पत्र में नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को लेकर आपत्तिजनकअभद्र बातें लिखी गईं।आरोपी ने पत्र के माध्यम से कहा कि मैं हैदराबाद से हूं। साथ ही मेरा किसी पार्टी से संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरे भाई वसीम ने दुबई से आपको फोन किया था। इस पत्र में फोन नंबर और पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा है।रवि राणा के सहायक विनोद गुहे ने राजापेठ पुलिस में शिकायत की है।
बयानों से चर्चाओं में रही है नवनीत
 नवनीत राणा ने हैदराबाद की एक रैली में उन्होंने कहा था कि अगर 15 सेकंड के लिए पुलिस हटा दी जाए तो पता नहीं चलेगा कि दोनों भाई कहां चले गए। वही गुजरात में नवनीत राणा ने कहा था कि अगर कोई जय श्री राम नहीं कहना चाहता तो वह पाकिस्तान चला जाए। यह भारत है। अगर यहां रहना है तो जय श्री राम कहना ही होगा।बता दे कि फिल्म एक्ट्रेस और नवनीत साल 2019 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में  शिवसेना के दिग्गज नेता आनंद अडसुल को हराया था।हालाकि 2024  बीजेपी में शामिल हुईं नवनीत अमरावती सीट पर कांग्रेस के बलवंत वानखेड़े ने हार गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *