Mon. May 11th, 2026

लहार क्षेत्र की कानून व्यवस्था ध्वस्त, दबंग करते हैं आए दिन आमजन के साथ मारपीट

लहार 14 अक्टूबर। लहार अनुभाग के कस्बा दबोह में अनुराग बघेल नामक युवक को दबंगों ने लाठी डंडों के साथ बुरी तरह मारा ,बेहोश अवस्था में छोड़ा,जिससे अनुराग बघेल के शरीर में गंभीर चोटे आई है इतना ही नहीं दबंगों ने अनुराग बघेल के पास देशी कट्टा रखकर पुलिस को सूचना भी दी जिसके बाद पुलिस अनुराग बघेल को थाने उठा लाई थी,बाद में अनुराग बघेल ने दबोह थाना प्रभारी राजेश शर्मा को अपनी चोटों के निशान दिखाए हकीकत से सामना कराया तब जाके थाना प्रभारी ने दबंगों के खिलाफ गंभीर मामलो में प्रकरण दर्ज किया, अनुराग बघेल पुत्र ज्ञान सिंह बघेल उम्र 29 वर्ष निवासी बिजली घर मोहल्ला दबोह ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 12 अक्टूबर दिन शनिवार को रात 9 बजे दबोह बाजार में अपनी मोटर साइकिल से जा रहा था तभी रास्ते में मेरी गाड़ी रोकी , जिसमें मुकेश संतोष कुरचानिया,जीतू नीतू पाठक ने मुझे लाठी डंडों से मारा जिससे में बुरी तरह घायल हो गया ,,दबोह थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने अनुराग बघेल की रिपोर्ट पर मुकेश संतोष कुरचानिया जीतू और नीतू पाठक के खिलाफ गंभीर मामलो में प्रकरण दर्ज कर लिया हैँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *