Mon. Jun 29th, 2026

अपने फेयरवेल पर भावुक हुए चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, ट्रोल करने वालों के लिए कह दी ये बड़ी बात

नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ 10 नवंबर को रिटायर्ड हो रहे हैं। शुक्रवार को उनके आखिरी कार्य दिवस पर सुप्रीम कोर्ट में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सीजेआई ने अपने परिवार, माता-पिता, निजी जिंदगी के साथ ही करियर से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें शेयर कीं और अपने अनुभव भी सुनाए।

डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि, ‘हम जज के रूप में जटिल विषयों पर निर्णय देते हैं, लेकिन हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारे फैसलों का आम नागरिकों की जिंदगी पर क्या असर होता है।’

न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ ने कहा कि उनके कंधे आलोचनाओं को स्वीकारने के लिए पर्याप्त मजबूत हैं। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित विदाई समारोह में, उन्होंने हंसते हुए कहा, “शायद मैं सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाला व्यक्ति हूं। लेकिन मुझे यह चिंता है कि सोमवार से क्या होगा? जो लोग मुझे ट्रोल करते थे, वो बेरोजगार हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed