Fri. Jul 3rd, 2026

आधी रात को गर्ल र्फ्रेंड के घर में घुस कर की तोड़फोड़,धमकाया

खंडवा।खंडवा में गर्ल र्फ्रेंड के बात नहीं करने पर नाराज एक युवक ने आधी रात को गर्ल र्फ्रेंड के घर में घुस कर तोड़फोड़ कर दी और गर्ल फ्रेंड को धमकाया भी।जिसकी शिकायत पुलिस थाने में की गई है।

थाना सिटी कोतवाली में एक 19 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज की है कि पढ़ाई के लिए रिलेशनशिप तोड़ने की बात कही तो नाराज गणेश तलाई के रहने वाले गौतम चोलकर ने गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात 3 बजे घर की छत उसके कमरे में जबर घुसा और गलत तरीके से छूआ।विरोध करने पर उसके घर में संपत्ति को नुकसान पहुंचाया ओर धमकी भी दी।इतना ही नहीं मोबाइल चेक करने दबाव बनाया।इसी बीच परिजनों की नींद खुली तो आरोपी भाग निकला। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।इससे पहले भी आरोपी की शिकायत युवती के परिजन थाना मोघट रोड और पुलिस अधीक्षक से कर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *