PCC चीफ पटवारी का बड़ा दावा उपचुनाव में जनता का रुझान कांग्रेस के पक्ष में
मध्य प्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान किया जाएगा इससे पहले कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां पूरी ताकत रोक रही है। रविवार को पीसीसी चीफ जीतू पटवारीअलग अंदाज में प्रचार करते नजर आए। पटवारी ने विजयपुर में बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उपचुनाव में जनता का रुझान कांग्रेस के प्रति दिख रहा है। जीतू पटवारी ने विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में विधानसभा उपचुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा के समर्थन में जनसंपर्क किया और कांग्रेस जनों से मुलाकात की एवं ग्रामीण अंचलों के नागरिकों से चर्चा की। इस दौरन पटवारी बच्चों के साथ बात की और उन्हें चॉकलेट भी दी।पटवारी में इस दौरान कहां की विजयपुर में कांग्रेस के पक्ष में अच्छा माहौल है यहां के नागरिक भी रामनिवास रावत के खिलाफ हैं जिन्होंने जनता को धोखा दिया है। पटवारी ने कहा कि भाजपा जिन वादों को लेकर सत्ता में आई थी उसने एक भी वादे पूरे नहीं किए हैं चाहे वह किसानों के गेहूं के 2700 और धान के 3100 की बात हो चाहे महिलाओं को 3000 देने की बात हो भाजपा सरकार ने हर वर्ग के साथ धोखा किया है युवा परेशान है किसान परेशान है और महिलाओं की सुरक्षा करने में यह सरकार नाकाम है। जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में माफियाओं का राज चल रहा है माफिया की सरकार चल रही है। खाद बीज बिजली की किल्लत से किसान परेशान है। पटवारी ने कहा कि विजयपुर में जनता का जो समर्थन और स्नेह देखने को मिल रहा है इससे स्पष्ट है कि यहां की जनता बदलाव चाहती है वह धोखेबाजों को सबक सिखाना चाहते हैं। भाजपा सरकार के अत्याचार और अन्याय का जवाब देना चाहती है। उन्होंने कहा कि विजयपुर में प्रशासन और शासन दोनों ही मिलकर यहां के भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में काम कर रहे हैं जनता को डराया जा रहा है। धमकाया जा रहा है। लालच दिया जा रहा है लेकिन जनता ने इस बार विश्वासघाती रामनिवास रावत को सबक सिखाने का पूरा मन बना लिया है।
