Mon. Aug 31st, 2026

पुरोला में खेतों में काम कर रहे तीन लोगों पर जंगली सुअर ने किया हमला, एक की हालत गंभीर

उत्तरकाशी जिले के पुरोला भद्राली गांव में खेतों में काम कर रहे तीन लोगों पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। बुरी तरह घायल तीनों लोगों को ग्रामीणों उप जिलाचिकित्सालय पुरोला लाए। यहां पर गंभीर घायल शान्ति राम (52) पुत्र गन्दरू लाल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया है।

जबकि दो अन्य सामान्य घायल प्रदीप (28) पुत्र नोन्यालु व तनिष (18) पुत्र जगजीवन को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *