Wed. Apr 29th, 2026

बड़ा फेरबदल, आईपीएस दीपम सेठ उत्तराखंड के नए पुलिस महानिदेशक

आखिरकार उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक पद पर दीपम सेठ की नियुक्ति कर दी गई है। अभिनव कुमार से प्रभार हटाकर कार्यभार बदलाव के आदेश शासन ने कर दिए हैं। लगभग दो दिन पूर्व ही उन्हें केंद्र सरकार ने मूल कैडर के लिए रिलीव कर दिया था। जिसके बाद सोमवार को उत्तराखंड शासन ने उन्हें पुलिस महानिदेशक बना दिया है।

उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली द्वारा रिट याचिका प्रकाश सिंह एवं अन्य बनाम यूनियन ऑफ इण्डिया में पारित निर्णय दिनांक 22.09.2006 के अनुक्रम में उत्तराखण्ड राज्य में पुलिस महानिदेशक के पद पर नियुक्ति के लिए नामों का पैनल तैयार किए जाने के सम्बन्ध में संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा दिनांक 30.09.2024 को सम्पन्न इंपैनलमेंट कमेटी मीटिंग में पुलिस महानिदेशक के पद पर नियुक्ति के लिए नामों का पैनल उपलब्ध कराया गया।

जिसके क्रम में शासन द्वारा सम्यक् विचारोपरान्त अभिनव कुमार, आई.पी.एस-1996 को पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के अतिरिक्त प्रभार से अवमुक्त करते हुए दीपम सेठ, आई.पी.एस.-1995 को पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के पद पर नियुक्त किया गया है। गृह सचिव शैलेश बगोली ने यह शासनादेश जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *