Wed. Apr 29th, 2026

सम्भल हिंसा में दो की मौत हालात अभी बेकाबू हिंसा में पुलिस कप्तान ने की लोगों से अपील

सम्भल। शाही मस्जिद के हो रहे सर्वे के चकते भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार की सुबह हुई हिंसा और आगजनी में दो युवकों की मौत हो चुकी है। लोगों का कहना है ये दोनों मौतें पुलिस की गोली से हुई हैं। वहीं पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि घरों की छतों से फायरिंग की गई है। जिसमें युवकों की जान गई है। अभी घटना स्थल पर बढ़ीं संख्या में पुलिस बल तैनात हैं।आस पास के जिलों से भी फोर्स बुलाया गया है। हालात अभी बेकाबू बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *