Wed. Apr 29th, 2026

अभी-अभी. जिला अधिकारी की छापेमारी में 73 कर्मचारी मिले अनुपस्थित,मचा हड़कंप ।।


हरिद्वार जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने नगर निगम कार्यालय में छापेमारी की। नगर निगम कार्यालय में पूर्वाहन 10ः10 बजे की गई छापेमारी के दौरान 73 कार्मिक अनुपस्थित मिले।जिलाधिकारी ने छापेमारी के दौरान अनुपस्थित मिले सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिये। 
इस दौरान जिलाधिकारी ने सूचना का अधिकार से सम्बंधित पटल का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि रजिस्टर को अपडेट किया जाए और सभी प्रविष्टियां सही से अंकित की जाएं। उन्होंने विभिन्न पटलो के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि पत्रावलियों को सुरक्षित एवं संरक्षित रखा जाए। 
 उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि फील्ड कार्मिकों की कार्य प्रणाली पर भी पैनी नज़र रखी जाए। शहर में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर निगम के रूटीन के कार्य किसी भी दशा में प्रभावित न हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *