Wed. Apr 29th, 2026

खनिजों के अवैध परिवहनउत्खननभण्डारण की रोकथाम हेतु खनिज विभाग के दल द्वारा की गई कार्रवाई।

कलेक्टर भिण्ड संजीव श्रीवास्तव के निर्देशन में जिला अंतर्गत खनिजों के अवैध परिवहन/उत्खनन/भण्डारण की रोकथाम हेतु खनिज विभाग के दल द्वारा दिनांक 27 नवम्बर 2024 को मध्य रात्रि में पुलिस थाना मिहोना क्षेत्रांतर्गत खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 02 डम्पर एवं पुलिस थाना अमायन क्षेत्रांर्गत खनिज रेत के अवैध परिवहन में संल्पित 01 ट्रेक्टर-ट्रॉली को जप्त कर पुलिस थाना मिहोना/अमायन की अभिरक्षा में रखा गया है। जप्तशुदा वाहनों पर खनिज नियमों के तहत कार्यवाही की जावेगी। खनिजों के अवैध परिवहन/उत्खनन/भण्डारण पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *