Sun. Aug 2nd, 2026

दस बजे के बाद नहीं बजेंगे डीजे. समारोह की थाने में देनी होगी सूचना. बैंकेट हालों पर पुलिस की सख्ती

बीती रात्रि बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार*, श्री प्रकाश चंद्र, नगर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश यादव, थानाध्यक्ष मुखानी विजय मेहता एवं चौकी प्रभारियों, मय पुलिस टीम के साथ पूर्व में एसपी सिटी हल्द्वानी द्वारा शहर में संचालित विभिन्न बैंकट हॉल, टेंट हाउस, डीजे संचालकों और बैड बाजा के संचालकों के साथ कि गई गोष्ठी में निर्गत निर्देशो के क्रम में निर्देशों के पालन सम्बंधित जांच की गई।
बरेली रोड, रामपुर रोड, नवाबी रोड, नैनीताल रोड, मुखानी क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर बैंकट हाल में जाकर निरीक्षण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed