Wed. Apr 29th, 2026

लच्छीवाला में बारातियों से भरी बस पलटी, एक दर्जन घायल

देहरादून। दिल्ली वापस लौट रही बारातियों से भरी बस लच्छीवाला में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में करीब 12 लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम देहरादून के नेहरू कॉलोनी में बरातियों से भरी बस पहुंची थी। गुरुवार को वापस दिल्ली लौटते समय सुबह 10 बजे लच्छीवाला टोल प्लाजा पर हादसा हो गया। बस दुर्घटना में करीब 12 यात्री घायल हुए हैं। जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में उपचार किया जा रहा है। बस चालक का नाम बबलू है

उक्‍त बस संगम विहार साउथ दिल्ली से बरात लेकर नेहरू ग्राम आई थी। 42 सीटर बस में करीब 30 बराती सवार थे।नरेंद्र 40 वर्ष, चंद्रावती 40 वर्ष, वैष्णवी 11 वर्ष, दीपक कुमार 44 वर्ष, मंजू 44 वर्ष, अंजू 36 वर्ष, सानवी 12 वर्ष, नवीन 22 वर्ष, राजेंद्र 46 वर्ष, निवांश 5 वर्ष, बबलू 36 वर्ष, सुमित 38 वर्ष ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *