Sun. May 10th, 2026

आगरा कॉलेज में राजनीति प्रायोगिक परीक्षा 14 दिसंबर को

आगरा। आगरा कॉलेज आगरा की राजनीति विभागाध्यक्ष डॉ मृणाल शर्मा की सूचना अनुसार सत्र 2024-25 स्नातक V सेमेस्टर के समस्त छात्र छात्राओं को, जिन्होंने राजनीति विज्ञान विषय स्नातक स्तर पर लिया हैं, उनकी प्रायोगिक परीक्षा दिनांक 14-12-2024 दिन शनिवार को राजनीति विज्ञान विभाग में प्रात: 10 बजे से आयोजित की गई है। प्रश्न पत्र का शीर्षक है “भारत में लोक नीति निर्माण एवं प्रशासन ” समस्त विद्यार्थी अपने प्रवेश पत्र एवं  पहचान पत्र सहित निर्धारित तिथि एवं समय पर विभाग में अवश्य उपस्थित हों । उक्त सेमेस्टर के समस्त री एग्जाम के परीक्षार्थी भी अवश्य उपस्थित हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *