Sat. Sep 5th, 2026

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज करेंगे एसीकॉन 2024 को होटल जेपी में उद्घाटन,

आगरा। आगरा। आगरा में आयोजित पांच दिवसीय देश विदेश के सर्जन्स के महाकुम्भ एसीकॉन (एसोसेशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया के वार्षिक सम्मेलन) में आज दूसरे दिन विभिन्न शहरों से की गई 24 से अधिक जटिल सर्जरी का आयोजन स्थल होटल जेपी पैलेस में लाइव टेलीकॉस्ट किया गया। जिसमें देश-विदेश के चिकित्सकों ने लाइव सेशन के जरिए लिवर, गाल ब्लेंडर, यूट्रस, फिशर, फ्रुस्टला, कैंसर, अपेंडिक्स, थायराइड जैसी गंभीर बीमारियों की सर्जरी की बारीकिया गहनता से सीखी।

लाइव टेलीकास्ट सेशन मे मुज़फ्फरनगर के वर्धमान हॉस्पिटल से डॉ. नूतन जैन ने लेप्रोस्कोपी के जरिए गाल ब्लेंडर, यूट्रस सर्जरी, शहर के पुष्पांजलि हॉस्पिटल से डॉ. एसडी मोर्या ने सीबीडी एक्सप्लरेशन, नई दिल्ली एम्स के डॉ. वीके बंसल और कृष्णा ने हेर्निया, गैस्ट्रोस्टोमी सर्जरी के अलावा मुम्बई, मुरादाबाद, कोयम्बटूर आदि शहरों से चिकित्सा क्षेत्र के नवांकुरों को प्रशिक्षित किया। 12 दिसम्बर को साइटिफिक सेशन के साथ 300 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed