Sun. May 10th, 2026

गोली मारकर हत्या करने वाले 10/10 हजार के चार ईनामी फरार आरोपियों को गोहद पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दरअसल 29 नवंबर को ग्राम पाली के राकेश जाट की गांव के ही आठ लोगों द्वारा तालाब से पानी निकालने के विवाद पर से गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें फरियादी सुखवीर जाट की रिपोर्ट पर से थाना गोहद पर अप.क्र. 368/24 धारा-103 (1), 109(1), 296, 118(1),351(3), 191(2), 191(3), 190 बीएनएस का पंजीबदध कर विवेचना में लिया गया।उक्त घटना की गम्भीरता की देखते हुए  पुलिस अधीक्षक भिण्ड डॉ० असित यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठवा के निर्देशन एवं एसडीओपी गोहद सौरभ कुमार को गार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोहद निरीक्षक मनीष धाकड़ को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *