Wed. Jul 22nd, 2026

रिटायर होने वाले 5 बड़े नौकरशाह, 3 पदों के लिए किस-किस को बनाये, मुख्य सचिव के सामने बड़ा सवाल

मप्र में मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिलाकर आधे दर्जन शिखर के नौकरशाह 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं, लेकिन अनुराग जैन के लिए सुनिश्चित यह है कि उन्हें पीएमओ का विश्वास पात्र नौकरशाह माना जाता है, इसलिए 6-6 महीने के लिए दो बार उनकी सेवा वृद्धि तय है, लेकिन अनुराग जैन के बाद उन्हीं के बैंच मेट मोहम्मद सुलेमान, जेएन कनसोटिया, विनोद कुमार तथा 1990 बैंच के एस.एन. मिश्रा और अजीत केसरी को मिलाकर 5 नौकरशाहों का रिटायरमेंट के बाद उनका पुनर्वास कैसे होगा, यह मुख्य सचिव अनुराग जैन के लिए सबसे बड़ा सवाल है। सूत्रों का कहना है कि विद्युत नियामक आयोग के लिए मोहम्मद सुलेमान, नर्मदा विकास प्राधिकरण के लिए एस.एन. मिश्रा तथा राज्य निर्वाचन आयोग के लिए जे.एन. कनसोटिया को अध्यक्ष बनाये जाने पर विचार मंथन शुरू हो गया है। कुल मिलाकर इस संक्षिप्त विशेष रिपोर्ट का लब्बोलुआब यह है कि उपरोक्त तीनों नौकरशाहों का पुनर्वास का होना तो तय है, लेकिन इनके स्थान पर प्रमुख सचिव, गृह, अतिरिक्त उत्पादन आयुक्त तथा आरसी नरोन्हा अकादमी में प्रशासक कौन बनेगा, यह सवाल खोज का विषय बन गया है, ऐसा माना जाये तो चौंकिएगा मत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *