Mon. Jun 1st, 2026

कलेक्टर ने निराला रंग बिहार मेला ग्राउंड भिण्ड में की जनसुनवाई में प्राप्त 74 आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने निराला रंग बिहार मेला ग्राउंड भिण्ड में आज की जनसुनवाई की। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं, शिकायतों को सुना और उनका निराकरण किया। कुछ प्रकरणों में संबंधित जिला अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही एवं शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान 74 से अधिक आवेदन आए जिन पर संबंधितों को भेजकर कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत सुनील दुबे, एडीएम  एलके पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी, शहरी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने गंभीर बीमारी से संबंधित इलाज, विद्युत बिलों में सुधार, हैण्डपंपों का संधारण, पेंशन, सड़क दुघर्टना सहायता, हितग्राही मूलक योजनाओं में बैंक ऋण, बीपीएल राशन कार्ड, जमीन पर कब्जा एवं प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराने से संबंधित आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके संबंध में आवेदक को भी कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed