Tue. Jun 23rd, 2026

कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला पहुंचे वृंदावन बिहारी जी की शरण में। गिरिराज जी की पैदल चलकर परिक्रमा की।

मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग राकेश शुक्ला मथुरा में गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने पैदल चलकर परिक्रमा पूरी की। इसके बाद उन्होंने वृंदावन पहुंचकर बांके बिहारी के दर्शन किए, गोवर्धन पर्वत पर पूजा की, राधा कुंड के भी दर्शन किए

गोवर्धन में दर्शन और परिक्रमा करने के बाद कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला बांके बिहारी जी के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे। गोवर्धन से सड़क मार्ग होते हुए वृंदावन पहुंचे, बांके बिहारी मंदिर पहुंच कर भगवान के दर्शन किए।
उन्होंने पहले दीपक जलाया और विधि विधान से वैदिक मंत्रों के मध्य पूजन अर्चन किया।
उन्होंने भगवान सब पर कृपा की बरसात करें। राधे कृष्ण भगवान, बांके बिहारी जी सब पर कृपा करें। सभी निरोग हों, सभी सुखी हों, सभी का मंगल हो सभी का कल्याण हो यही कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed