Thu. Jul 2nd, 2026

पेट्रोल टैंकर में भयानक विस्फोट.. 80 से ज्यादा लोगों की मौत, जलकर राख हुए कई लोग

 अबुजा। नाइजीरिया के उत्तर-मध्य हिस्से में एक गैसोलीन टैंकर में हुए विस्फोट के बाद इस घटना में मरने वालों की संख्या 86 पहुंच गई है। देश की आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसी ने रविवार को यह जानकारी दी।एजेंसी ने बताया कि यह विस्फोट शनिवार तड़के नाइजर प्रांत के सुलेजा क्षेत्र के पास उस समय हुआ जब कुछ लोग दुर्घटनाग्रस्त तेल के एक टैंकर से जेनरेटर का उपयोग कर गैसोलीन को दूसरे ट्रक में स्थानांतरित करने का प्रयास कर रहे थे। ईंधन स्थानांतरण करते समय उससे विस्फोट हो गया, जिसके कारण गैसोलीन स्थानांतरित करने वाले लोगों तथा आसपास खड़े लोगों की मृत्यु हो गई।

एजेंसी ने बताया कि यह विस्फोट शनिवार तड़के नाइजर प्रांत के सुलेजा क्षेत्र के पास उस समय हुआ जब कुछ लोग दुर्घटनाग्रस्त तेल के एक टैंकर से जेनरेटर का उपयोग कर गैसोलीन को दूसरे ट्रक में स्थानांतरित करने का प्रयास कर रहे थे। ईंधन स्थानांतरण करते समय उससे विस्फोट हो गया, जिसके कारण गैसोलीन स्थानांतरित करने वाले लोगों तथा आसपास खड़े लोगों की मृत्यु हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *