Tue. Sep 22nd, 2026

परीक्षा देकर लौट रही छात्राओं को स्कॉर्पियो ने कुचला, नशे में धुत्त था चालक, हादसे का दर्दनाक वीडियो देखें यहां

हरियाणा। हरियाणा के फरीदाबाद से एक दिल दहला देने वाला एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शराब के नशे में धुत्त स्कॉर्पियो चालक ने कॉलेज की तीन छात्राओं को कुचल दिया। आरोपी ने एक छात्रा पर तो दो बार  गाड़ी चढ़ाई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद आरोपी स्कॉर्पियो चालक गाड़ी सहित फरार हो गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो के नंबर से जांच की तो पता चला कि गाड़ी उत्तर प्रदेश के मथुरा की है, जिसे फरीदाबाद में इस्तेमाल किया जा रहा है।

घटना बीते शुक्रवार की शाम का बताई जा रही है, जब  3 छात्राएं कॉलेज से परीक्षा देकर लौट रही थीं। कॉलेज से करीब 100 मीटर की दूरी पर ही काले रंग की स्कॉर्पियो (UP85CK-9470) ने उनको सामने से टक्कर मार दी। मरने वाली छात्रा मनीषा (21) दयाल नगर की रहने वाली है। दूसरी छात्रा सिमरन(19), पदम नगर, नहर की हालत गंभीर है, जिसका सेक्टर-16 स्थित मेट्रो अस्पताल में इलाज जारी है।  तीसरी छात्रा तमन्ना (21) गली नंबर 4 भारत कॉलोनी नहर पार की रहने वाली है। उसे इलाज के बाद छुट्‌टी दे दी गई थी। हादसे के बाद लोगों ने गाड़ी वालों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग निकले। जिस स्कॉर्पियो से एक्सीडेंट किया गया, उसमें पुलिस की कैप रखी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed