Tue. Jun 2nd, 2026

कूनों में आज बढ़ेगा चीतों का कुनबा ! गामिनी के साथ ये सब भरेंगे रफ्तार, सफारी का बढ़ेगा आनंद

 मध्य प्रदेश के कूनों नेशनल पार्क में प्रोजेक्ट चीता को लेकर एक अच्छी खबर है. यहां कूनों में आज चीतों का कुनबा बढ़ेगा.  मादा चीता गामिनी अपने दो नर और दो मादा शावकों के साथ सोमवार को खुले जंगल में छोड़ी जाएगी.  सीएम मोहन यादव ने X लिखते हुए इसकी जानकारी दी. सीएम ने लिखा- कूनो नेशनल पार्क के खजूरी पर्यटन जोन में दक्षिण अफ्रीका से आई मादा चीता गामिनी अपने दो नर और दो मादा शावकों के साथ कल खुले जंगल में छोड़ी जाएगी. सफारी के दौरान पर्यटकों को चीतों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने का अवसर मिलेगा जिससे निश्चित ही पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी.मध्य प्रदेश सरकार वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने हेतु संकल्पित है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed