Sun. Aug 2nd, 2026

एक और जासूस गिरफ्तार, इस काम के आड़ में पाकिस्तान को भेज रहा था खुफिया जानकारी, ऐसे हुआ खुलासा

गुरुग्राम  हरियाणा में नूंह पुलिस ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। इससे दो दिन पहले नूंह जिले के राजाका गांव से अरमान को भी इसी आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान नूंह जिले के कंगारका गांव निवासी मोहम्मद तारीफ के रूप में हुई है। तारीफ पर सैन्य गतिविधियों की खुफिया जानकारी पाकिस्तान को लीक करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर पाकिस्तान उच्चायोग के एक कर्मचारी को सिम कार्ड देने और पाकिस्तान जाने की बात कबूल की है। मोहम्मद तारीफ और दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात दो पाकिस्तानी नागरिकों आसिफ बलूच और जफर के खिलाफ सदर तावड़ू थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152 और शासकीय गोपनीयता अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी कौन है और कहां से गिरफ्तार किया गया?

आरोपी का नाम मोहम्मद तारीफ है, जो नूंह जिले के कंगारका गांव का निवासी है। उसे बावला गांव के पास से गिरफ्तार किया गया।

उस पर क्या आरोप हैं?

तारीफ पर भारतीय सैन्य गतिविधियों से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेजने, सिम कार्ड मुहैया कराने और पाकिस्तानी उच्चायोग से संपर्क में रहने का आरोप है।

आरोपी के खिलाफ कौन-कौन सी धाराएं लगाई गई हैं?

उस पर BNS की धारा 152 और Official Secrets Act की धाराएं 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

क्या आरोपी के मोबाइल से कोई सबूत मिले हैं?

हां, जांच में उसके फोन से पाकिस्तानी नंबरों से हुई चैट्स, फोटो, वीडियो और सैन्य जानकारी मिली हैं, जिन्हें वह पाकिस्तान भेजता था।

क्या इस मामले में और लोग शामिल हैं?

अब तक के अनुसार, दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में तैनात दो पाक नागरिकों का नाम सामने आया है। जांच जारी है, और और गिरफ्तारियां संभव हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed