Wed. Jun 3rd, 2026

NEET में कम स्कोर पर भी मिलेंगे मेडिकल ऑप्शन; फिजियोथेरेपी, रेडियोलॉजी और लैब टेक्नोलॉजी के मौके

करियर क्लैरिटी सीजन 2 के एपिसोड 8 में आपका स्वागत है। आज हम दो सवालों के जवाब दे रहे हैं। पहला सवाल राजस्थान से अंकित का और दूसरा सवाल पंजाब से है।

सवाल- मैंने आर्ट्स से 12वीं पास की है। मेरे मेन सब्जेक्ट इतिहास, भूगोल और संस्कृत हैं। मैं आगे क्या और कैसे करियर सिलेक्ट करूं।

जवाब- सीनियर करियर काउंसलर श्वेता खन्ना भंदराल बताती हैं-

अगर आप हिस्ट्री फील्ड में जाना चाहते हैं तो आप बैचलर्स कर सकते हैं, इसमें

  • एंथ्रोपोलॉजी
  • आर्कियोलॉजी
  • जियोग्राफी

इसके साथ ही आप इनमें में मास्टर्स भी कर सकते हैं और इन विषयों में UPSC भी दे सकते हैं। संस्कृत में आप एजुकेशन फील्ड में जा सकते हैं, इसमें

  • BBA+ पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन टेंपल मैनेजमेंट
  • ये आप इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल डेवलपमेंट से कर सकते हैं।
  • संपूर्णनानन्द संस्कृत यूनिवर्सिटी, बनारस से भी कर सकते हैं।

इसके अलावा आप इंडियन नॉलेज सिस्टम में डिप्लोमा भी कर सकते हैं। ये डिप्लोमा भीष्म स्कूल IKS और चाणक्य यूनिवर्सिटी से भी किया जा सकता है।

सवाल-2 मैं मेडिकल स्टूडेंट हूं। मेरे 12वीं में 65% आए हैं। मेडिकल में कौन से करियर ऑप्शन हैं जिन्हें मैं सिलेक्ट कर सकती हूं।

जवाब- सीनियर करियर काउंसलर रत्ना बताती हैं-

अगर आप NEET की तैयारी कर रहे हैं और अच्छा स्कोर करते हैं तो आप मेडिकल में ऑप्शन

  • MBBS
  • BDS
  • BDMS
  • आयुर्वेदिक
  • यूनानी
  • सिद्ध मेडिसिन
  • नेचुरोपैथी

इसमें डिग्री कर सकते हैं। इसके अलावा बायो सब्जेक्ट में बैचलर्स के भी कई सारे ऑप्‍शंस हैं BSc में ऑप्शन

  • नर्सिंग
  • रेडियोलॉजी
  • फ्यूजन
  • फिजियोथेरेपी
  • ऑक्युपेशनल थेरिपी
  • ऑपरेशन थियेटर
  • रेडियोलॉजी

यदि आपको लोगों से बातचीत करना पसंद करते हैं तब आप साइकोलॉजी में ऑप्शन हैं, इसमें क्लिनिकल, रिहैबिलिटेशन और स्कूल काउंसलर की जॉब शामिल है।

लैब टेक्नोलॉजी ऑप्शन

  • मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी
  • बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी (BMLT)
  • बैचलर ऑफ स्पीच एंड लैंग्वेज पैथोलॉजी (BSLP)

इसमें आप साइकोलॉजी में भी ऑप्शन भी देख सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed