Wed. Apr 29th, 2026

अंधविश्वास की बलि चढ़ी 11 साल की मासूम, सांप काटने पर तांत्रिक के चक्कर लगाते रहे परिजन, अस्पताल पहुंचते ही नाबालिग की हुई मौत

शिवम दत्त तिवारी/ सागर   सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र अंतर्गत हिनौती गांव में बीती रात एक 11 वर्षीय मासूम अंधविश्वास की बलि चढ़ गई। परिजनों के अंधविश्वास के चलते मासूम बच्ची की जान चली गई। दरअसल, बीती रात लगभग 1 बजे परिजनों के साथ सो रही बच्ची उठकर पानी पीने गई। जहां मटके के बाजू में बैठे एक सांप ने 11 वर्षीय मासूम वैशाली अहिरवार को काट लिया। सांप के काटते ही जहर ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया और बच्ची बेहोश होने लगी।

वहीं परिजनों को पता चलते ही परिजन उसे अस्पताल ले जाने की जगह अपने घर से करीब 15 किलोमीटर दूर अचलपुर गांव में झाड़ फूंक करवाने किसी तांत्रिक के पास ले गए। तांत्रिक ने कुछ ढकोसलेबाजी करके परिजनों को बच्ची के ठीक हो जाने का आश्वासन दिया और अस्पताल जाने को बोल दिया। सुबह लगभग 4 बजे परिजन अधमरी हालत में बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने इलाज शुरू तो किया, लेकिन कुछ ही देर में बच्ची की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *