Wed. Apr 29th, 2026

ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, दो लोगों की मौके पर हुई मौत, 2 की हालत गंभीर

सीधी  मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सफक हादसों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। यहां आए दिन हो रहे सड़क हादसों में बड़ी संख्या लोगों की मौत हो रही है। इतना ही नहीं आए दिन होने वाले सड़क हादसों में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। आए दिन हो रहे सड़क हादसों ने लोगों के मन में डर बढ़ा दिया है। वहीं मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इतना ही नहीं इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

घायलों का इलाज जारी

Sidhi Road Accident News:  मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा सीधी जिले के जमोडी मझौली रोड में हुआ है। यहां एक ऑटो और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लग गए,गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। इतना ही पुलिस की टीम ने सड़क हादसे में मारे गए लोगों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *